फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
23 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन

जिलाधिकारी पहुंचे बीएसए कार्यालय, कर्मचारी मिले नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बुधवार की सुबह दस बजकर दस मिनट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम ने देखा कि बीएसए सहित अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं हैं। इसी बीच किसी ने सूचना बीएसए को दी तो वह फौरन हाजिर हो गए। तीन विभागों के निरीक्षण के दौरान 23 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका मंगाकर जांच की। इसमें कार्यालय के वीर बहादुर गुप्त, दिनेश्वर कुमार दीपक, रंगनाथ मिश्र, स्वप्नेश कुमार मंगलम, आलोक कुमार पांडेय, ममता राय, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार यादव, चंद्रभूषण, उमेश चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद सोनकर, स्वास्तिका जायसवाल और अखिलेश कुमार आर्य कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ भी कार्यालय नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पहुंचने की ख़बर मिलते ही बीएसए भी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि प्रसार व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उपस्थिति पंजिका को पूरे माह में कार्यालय प्रमुख द्वारा एक बार भी अवलोकित न करने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने उप निदेशक कृषि विकेश कुमार को नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका स्वयं देखने के निर्देश दिए। साथ ही लिपिक धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा अर्जित अवकाश की स्वीकृति बगैर एवं बिना चार्ज दिए अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त क्री।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय से अशोक कुमार कन्नौजिया, विनीता सिंह, हसामुल हक, अखिलेश यादव, हेमंत कुमार शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार पांडेय एवं पवन कुमार जायसवाल कार्यालय में समय से नहीं मौजूद थे। जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें