फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तक पहुंच जाएगी वैक्सीन की 22 हजार डोज, रविवार से शुरू हो जाएगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह तक पहुंच जाएगी वैक्सीन की 22 हजार डोज, रविवार से शुरू हो जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जनपद में शनिवार की देर रात 22 हजार डोज पहुंच जाएगी। इसके बाद रविवार को टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही चार दिवसीय टीका उत्सव का शुभारंभ होगा।
जनपद में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद टीकाकरण कार्य तेजी से शुरू हुआ। 101 केंद्र पर वैक्सीनेशन का कार्य हुआ और स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाया। इसके बाद वैक्सीन की कमी होने लगी और टीकाकरण केंद्र भी घटा दिए गए। अब तक 119257 लोग वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसके बाद सीएमओ ने वैक्सीन की डिमांड की। शनिवार की देर रात तक वैक्सीन की खुराक जिले में पहुंच जाएगी। इसके बाद टीकाकरण कार्य होगा। इसके साथ ही 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले टीका उत्सव का शुभारंभ होगा। रविवार से 101 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिले में मात्र लार सीएचसी पर 90 लोगों का हुआ टीकाकरण
देवरिया। जनपद में शनिवार को मात्र एक केंद्र सीएचसी लार पर बची हुई वैक्सीन से टीकाकरण किया गया। जबकि अन्य केंद्र बंद रहे। इन केंद्रों पर टीका लगवाने आने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। देर रात तक वैक्सीन की डोज पहुंचने की संभावना है। शनिवार को एक केंद्र पर 32 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 57 को प्रथम डोज तथा एक हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी गई। वैक्सीनेशन के लिए एक टीम लगाई गई थी। कुल लक्ष्य 90 के सापेक्ष सभी को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 100 प्रतिशत रही। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे। ........
विज्ञापन

जनपद में देर रात तक वैक्सीन की 22 हजार डोज पहुंच जाएगी। रविवार से टीकाकरण का कार्य सभी केंद्रों पर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ मॉस्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। इसके साथ टीका का डोज लेना जरूरी है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें