रुद्रपुर में पीएम के रैली स्थल पर बने हेलीपैड पर सेना का हेलीकाप्टर उतार कर किया गया पूर्वाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप़ुर। 12 को रुद्रपुर में प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारी अंतिम दौर में है। शुक्रवार को पीएम के उतरने के लिए बने हेलीपैड का ट्रायल किया गया। यहां सेना का हेलीकॉप्टर उतार कर एसपीजी सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने हेलीपैड के गुणवत्ता का जायजा लिया। रैली स्थल पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। पीएम की रैली को लेकर रुद्रपुर में सेना के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे हैं। बुधवार को हेलीपैड के ट्रायल के दौरान हेलीकाप्टर लैंड करते ही तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सेना के दो हेलीकॉप्टर उतरे। पीएम की रैली स्थल को पूरी तरह वैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरे में ले लिया। सतासी इंटर कॉलेज से रातोंरात रैली स्थल बदलने के 24 घंटे बाद एक लाख वर्ग फीट में बन रहे रैली स्थल पर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। यहां करीब दो सौ एकड़ भूभाग को सुरक्षा के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। रैली का अब रुद्रपुर-निबही मार्ग पर महिला महाविद्यालय के पीछे होगी। रैली स्थल पर भूमि पूजन के दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, रैली के प्रभारी शिवभूषण, मारकंडेय शाही, अजय उपाध्याय, रतनपाल सिंह, जितेंद्र राव, बंधू उपेंद्र नाथ सिंह, संगमधर दुबे, रामजतन पुजारी आदि मौजूद रहे।