फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में पेड़ की टहनी गिरी, दो स्टांप विक्रेता घायल

विज्ञापन
सदर तहसील में गिरा सुखा पेड बाल बाल बचे लोगो बाईक क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। तहसील परिसर में सूखे पेड़ की टहनी टूटकर रविवार को कटरैन पर गिर पड़ी। इससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में आने से दो स्टांप विक्रेता घायल हो गए और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण यह घटना घटी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में काफी दिनों से एक पेड़ा सूखा हुआ था। अधिवक्ताओं ने कई बार तहसील प्रशासन से पेड़ कटवाने की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे अचानक पेड़ की टहनी टूटकर कटरैन पर गिर पड़ा। इसमें दबकर स्टांप विक्रेता सूरज गुप्ता व पवन गुप्ता घायल हो गए। कुछ अधिवक्ताओं को भी हल्की चोट आई है। परिसर में खड़ी अभिषेक पासवान की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण हादसा हुआ है। ऐसा ही एक पेड़ कलेक्ट्रेट में भी है, जिसे कटवाने की बजाए जिला प्रशासन उसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें