फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो पीस बना लिफ्ट, इलाज के लिए चढ़ना पड़ रहा सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट बंद होने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कत
विज्ञापन


कनेक्शन नहीं होने से मैटर्निटी विंग की लिफ्ट बंद
मैटर्निटी विंग में दूसरी मंजिल पर संचालित है ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला महिला अस्पताल का 100 बेड मैटर्निटी विंग का संचालन होने से गर्भवती महिलाओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। लिफ्ट चालू नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ रहा है। इसकी वजह बिजली का कनेक्शन नहीं होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल का ओपीडी सिर्फ तीन रूम में संचालित हो रहा था। इसके चलते डॉक्टर, कर्मचारी और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खाली पड़े 100 बेड के मैटरनिटी विंग भवन में शासन की ओर से महिला अस्पताल का ओपीडी संचालित करने का निर्देश मिला। बहुमंजिले भवन में लिफ्ट की भी सुविधा होने के कारण पहली मंजिल पर ओपीडी और दवा वितरण का संचालन शुरू किया गया, जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर नीचे बनाया गया है। लिफ्ट चालू नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना पड़ रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ने के कारण लिफ्ट की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसकी शिकायत भी सीएमओ और सीएमएस तक पहुंच रही है, लेकिन विभागीय जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके अलावा इसी भवन में एनएचएम का कार्यालय भी शिफ्ट कर दिया गया है, जो बहुत दिनों से किराए के मकान में संचालित होता था। इस बाबत सीएमएस डॉ. माला सिन्हा ने बताया कि भवन में लिफ्ट की सुविधा है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से बंद है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें