फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सापरवाह कर्मचारी व ग्राम प्रधानों से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चार कर्मचारियों का वेतन रोका, तीन प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन


लापरवाह कर्मचारियों पर सीडीओ ने कसा शिकंजा
गैर हाजिर मिले 12 कर्मचारियों के स्पष्टीकरण के बाद कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नवागत सीडीओ शिव शरणप्पा ने लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चार कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं शौचालय निर्माण में सुस्ती को लेकर तीन ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नए सीडीओ शिव शरणप्पा ने बुधवार को जिले का कार्यभार ग्रहण किया। पहले दिन वह देर शाम तक बैठकों में व्यस्त रहे। गुरुवार की दोपहर विकास भवन स्थित सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान 1न2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें आठ के हस्ताक्षर कॉलम में सीएल दर्ज था, जबकि उपस्थिति पंजिका में अवकाश प्रार्थना पत्र संलग्न नहीं मिला। इनके अलावा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रविंद्र नाथ यादव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की वरिष्ठ सहायक शीला चतुर्वेदी, नीतू सिंह व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के अनुचर राम अवतार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संस्तुति सहित आख्या मांगी है। शुक्रवार को हुई शौचालय की समीक्षा बैठक में प्रगति खराब मिलने पर तीन ग्राम प्रधान सहित संबंधित सेक्रेट्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने भाटपाररानी ब्लाक के बेलपार पंडित ग्राम पंचायत की प्रधान प्रेमशीला देवी, सेक्रेट्री अरुण श्रीवास्तव, खामपार ग्राम पंचायत की प्रधान अंजना देवी, निशनिया पैकौली ग्राम प्रधान हसीना खातून, अनूज तिवारी से एमआईएस के सापेक्ष शेष बचे शौचालयों का जीयो टैगिंग कराकर एक मार्च तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें