फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में बाधित रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में पूरे दिन लगी रही लोगों की कतार
विज्ञापन


दीपावली पर पांच दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
एसबीआई में दबंगों के कारण प्रभावित रहा कैश काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। दीपावली पर्व पर बैंकों में पांच दिनों तक अवकाश रहेगा। जिसको लेकर पूरे दिन बैंकों में लोगों की भीड़ रही। जबकि एसबीआई की शाखा पर दबंगों के चलते कुछ देर तक लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा। पुलिस के आने की सूचना पर मामला सामान्य हुआ।
विज्ञापन

करीब 40 हजार की आबादी वाले नगर में भारतीय स्टेट, पंजाब, यूनियन, एचडीएफसी, पूर्वांचल, सिंडिकेट, इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक आदि की शाखाएं हैं। जबकि लोगों के लेन-देन और भीड़ को कम करने के लिए बैंकों की ओर से करीब आधा दर्जन से अधिक एटीएम लगाए गए हैं। जहां से नगर सहित आसपास के गांवों के लोग लेन-देन करते हैं। सोमवार को त्योहार को लेकर करीब सभी बैंकों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। हालांकि एसबीआई में भीड़ को लेकर कई कैश काउंटर खोले गए थे। पैसा निकासी के लिए लंबी कतारें लगी थीं। काउंटर नंबर चार पर मेहियवां के राजकुमार, वार्ड नंबर 14 अभिमन्यु मिश्र, पटेल नगर के नुरुल इस्लाम और आफताब अंसारी आदि का कहना था कि काफी वक्त से कतार में लगे हैं। लेकिन कतार छोटी होने की नाम नहीं ले रही है। काउंटर नंबर चार पर कुछ दबंग किस्म के लोग बगल से पैसा निकालना चाह रहे थे, जिसको लेकर विवाद हो गया। सरगर्मी देख करीब 20 मिनट तक काउंटर से लेन-देन प्रभावित रहा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की सक्रियता और हस्तक्षेप से कार्य सुचारु हो सका। इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है कि कुछ क्षण के लिए लेन-देन प्रभावित हुआ था, जिसे सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें