फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में उठेगा मामला, सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: लल्लू

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर पत्रकारो से वार्ता करते कांग्रेस सदन के नेता अजय कुमार सिंह लल्लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विधानसभा में कांग्रेस के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने देवरिया बालगृह बालिका का मामला सदन में उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर सीएम योगी आदित्यनाथ व महिला कल्याण मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि बालिका गृह संचालिका भाजपा सरकार की करीबी है। वह अफसरों की मिलीभगत से देह व्यापार का धंधे लंबे समय से चला रही थी। मुजफ्फरपुर के बाद देवरिया में हुई यह घटना देश के लिए शर्मनाक है। आखिर कौन सी ऐसी मजबूरी थी कि एक साल पूर्व बालिका संरक्षण गृह का पंजीकरण स्थगित कर दिया गया और अफसरों की सहमति से बालिकाओं को यहां भेजा जाता रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना में भी आरोपी गिरिजा त्रिपाठी की अहम भूमिका रही है। जिले के अफसर संस्था की संचालिका को बढ़ावा दे रहे थे। यह घटना इसी का नतीजा है। कांग्रेस यह मामला सदन में उठाएगी और सड़क पर भी न्याय के लिए संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार में जितना महिलाओं के साथ उत्पीड़न हुआ है। उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। डीएम का स्थानांतरण और प्रोबेशन अधिकारी के सस्पेंड करने से यह मामला ठंडा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें