फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की टीम ने अशरफपुर को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
देसही देवरिया में ट्राफी के साथ बिजेता वॉलीबॉल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना।। देसही देवरिया ब्लॉक के हरैया गांव में चल रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात को हुआ। फाइनल मुकाबले में ककराता आजमगढ़ ने अशरफपुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सुनील राव और विशिष्ठ अतिथि डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आजमगढ़ के रोहित और अली के आगे अशरफपुर के खिलाड़ी बेबस नजर आए। तीन सेटों में हुए इस मैच में आजमगढ़ ने लगातार 15-4, 15-4 से हराकर खिताब जीत लिया। रेफरी राजू मणि, बबलू रहे। कमेंट्री वकार अहमद और यूनुस ने की। ओमान में क्रिकेट एकेडमी के संचालक विशिष्ट अतिथि डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि सोच और हुनर को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। इस दौरान महेंद्र राव, कमलेश पांडेय, सोहन राव, जमाल हसन, विपिन राव, शहाबुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें