फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम करेगी मामले की जांच

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा नेता और प्राइवेट डॉक्टर के बीच हुई मारपीट मामले की जांच एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम करेगी। जांच टीम के सहयोग में दो भाजयुमो नेता भी शामिल रहेंगे। तीन दिन के अंदर टीम को रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

शहर के सीसी रोड स्थिति डॉ. चंद्रभान मिश्रा के क्लीनिक पर दवा वापसी को लेकर भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ल से मारपीट हुई थी। घटना के बाद से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की मांग पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। इसमें डॉ. एपी सिंह और डॉ. एके वर्मा शामिल है। इसके अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय और जिला मंत्री नवीन सिंह टीम का सहयोग करेंगे। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।


मेडिकल स्टोर पर नहीं था फार्मासिस्ट
देवरिया। डा. चन्द्रभान मिश्र के क्लीनिक पर संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर
बृजेश यादव ने बुधवार को जांच किया। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। एक दवा का सैंपल लिया गया। जांच में कागजी कमी मिली। अभिलेखों के साथ संबंधित अधिकारी के सामने प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें