फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास मंत्री ने किया आईटीआई का निरीक्षण

विज्ञापन
आईटीआई का राज्य मंत्री सुरेश पासी ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शनिवार को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था चाक-चौबंद मिली। मंत्री ने प्रधानाचार्य को छात्रों को कौशल विकास पर जोर देने को कहा। जिले के दौरे पर आए राज्य मंत्री सुरेश पासी 3.15 बजे आईटीआई का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि आईटीआई कर्मियों को मंत्री के आने की भनक पहले ही लग गई थी, इसलिए उन्होंने व्यवस्था को चाक-चौबंद कर लिया था। मंत्री ने आईटीआई परिसर का निरीक्षण करने के बाद वर्कशॉप पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की। उन्होंने पूछा कि अनुदेशक समय पर आते हैं या नहीं। छात्रों ने हां में जवाब दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य को आईटीआई परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था में और सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें