फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने दिया धरना, सरकार को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। 11 सूत्री मांगों को लेकर संग्रह अमीनों ने सदर तहसील में धरना दिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर क्रमिक धरना तीन दिनों तक चलेगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जायज मांगे भी नहीं मान रही है। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो आंदोलन का स्वरूप बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने कहा कि बार-बार धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार संग्रह अमीनों की मांगें नहीं मान रही है। सरकार के इस रवैये से संग्रह अमीनों में नाराजगी है। तहसील उपाध्यक्ष चंद्रभूषण यादव ने कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय। तहसील मंत्री रामकेवल यादव ने कहा कि सरकार को मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। सुशील राय ने कहा कि सरकार हर बार मांगों को पूरा करने का वादा करती है, लेकिन बाद में मुकर जाती है। अब संग्रह अमीन सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे। अपना हक लेकर रहेंगे। सतीश शुक्ला ने कहा कि संग्रह अमीन अब चुप नहीं बैठेंगे। विजेंद्र श्रीवास्तव ने संग्रह अमीनों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान धर्मेंद्र साहनी, दिनेश उपाध्याय, मोहम्मद इस्लाम, प्रेम राय, अशोक शर्मा, जितेंद्र दुबे, छोटेलाल, जयप्रकाश पांडेय, गिरजा शंकर मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें