बरहज क्षेत्र के शेख शहीद महिला पीजी कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं और उपस्थित लोग
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। रमजान नगर स्थित शेख शहीद महिला पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोली, नीतू और खुशबू के घूमर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो. रजीउर्रहमान ने दीप जलाकर किया। कविता और नीतू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शाहीन खातून ये दुनिया नहीं जागीर किसी की, ज्योति रावत ने जिधर देखती हूं, तबस्सुम खातून ने तालीम सीखाता है जीने का सलीका, कवि बालेश्वर यादव ने बहती है ये प्रेम की गंगा बहने दो, शायर इमरान ने लौट आओ भुलाकर खता ए मेरी, शावेज शेख ने वीर रस तार-तार हुई थी चूनर को, नेता और अभिनेता न सिला सके प्रस्तुत किया। अध्यक्षता कामिल शेख और संचालन बीडी रावत ने किया। इस दौरान प्रबंधक झन्ने शेख, प्राचार्य डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, गौरीशंकर दूबे, श्रीराम राव, बजरंग बहादुर सिंह और आजम शेख आदि उपस्थित रहे।