फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच एक दूसरे के पूरक-जिला जज

विज्ञापन
जिला जज के विदाई समारोह में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बार सभागार में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त हुए जिला जज कृष्णकांत पांडेय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर विदा किया गया। इस दौरान मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ वकील प्रभाकरराम त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच का तालमेल काफी मजबूत है। इसकी वजह जिला जज की सक्रियता और न्यायप्रियता है। जिला जज केके पांडेय के कार्यकाल को वकील याद करते रहेंगे। शंभूनाथ ने कहा कि जिला जज की कार्यशैली सराहनीय रही। इनके कार्यों को आत्मसात करना चाहिए। अपर जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने कहा कि जिला जज मात्र डेढ़ साल तक रहे, लेकिन अपने कार्यों के बदौलत काफी लोकप्रिय रहे। अपर जिला जज बुद्धिराम ने कहा कि जज के कार्यों का आकलन बार ही करता है। जिला जज ने कहा कि बार से जो स्नेह और प्यार मिला, उसे भूलना मुश्किल है। इस दौरान सीजेएम बृजेश कुमार सिंह, अपर जिला जज कालीचरण, धरनी धरन ओझा, राजेंद्र त्रिपाठी, बार अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, अरविंद पांडेय, लल्लन मिश्र, शिवाकांत मिश्र, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें