फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा विस्फोट में घायल बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाने के भिंगारी बाजार में सात अक्टूबर को हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में घायल चार वर्षीय बालक मन्नू की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसमें घायल दो लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। भिंगारी बाजार में अवैध पटाखा बनाते समय रसोई गैस के रिसाव से सात अक्टूबर को भीषण विस्फोट हो गया था। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दो दिन पहले फैक्ट्री मालिक वकील की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पशुओं से लदी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
मईल। पिपरा बांध पुलिया के पास गोवंशीय पशुओं से लदी ट्रक को पुलिस ने बुधवार को पकड़ा। गोरखपुर से पशुओं से लदे ट्रक को मईल पुलिस ने सूचना पर डेढ़ दर्जन पशुओं समेत तीन लोगों को पकड़ा। इसमें एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। ट्रक चालक नंदलाल यादव, खलासी व्यासमुनि के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें