फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में गिरे चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार के उग्रसेन सेतु पर मूर्ति विसर्जन का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। अलग-अलग जगहों से मूर्ति विसर्जन करने आए चार युवक नदी में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख बोट चालक ने किसी तरह चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक बड़ा हादसा टल गया। लोग चारों के नशे में धुत होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही मूर्ति विसर्जन के लिए दूरदूराज से मूर्तियों को लाने का क्रम जारी था। मूर्तियों की बढ़ती संख्या को देख एसडीएम अरुण सिंह, सीओ वरुण मिश्र, तहसीलदार वंशराज राम, एसएचओ सत्येंद्र पांडेय दल बल के साथ सेतु के पास डटे थे। जबकि नदी में आधा दर्जन की संख्या में नाव और गोताखोर लगाए गए हैं। मूर्ति विसर्जन के दौरान करीब तीन बजे महुई संग्राम निवासी मंटू कुमार, अरुण, शैलेंद्र और ईजरही देवरिया निवासी हीरा गोंड़ नाव से बीच नदी में गिर गए। नदी में युवकों को गिरते देख हड़कंप मच गया। बोट चालक गोविंद तिवारी ने युवकों को गिरता देख बोट से नदी में छलांग लगाकर किसी तरह चारों को बचाया। एसडीएम ने बताया कि डूब रहे युवकों का प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए लोगों के साथ घर भेज दिया गया।

शराब बेचने वालों पर बेअसर रहा आदेश
बरहज। दशहरा, मोहर्रम और गांधी जयंती के मद्देनजर डीएम सुजीत कुमार ने देशी, अंग्रेजी, बीयर आदि की दुकानों को बंद करने का फरमान जारी कर रखा था। लेकिन विसर्जन के दौरान नदी में गिरने वाले युवकों को नशे में होने से यह साफ हो गया है कि डीएम का आदेश शराब कारोबारियों पर बेअसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें