फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। महीना खत्म होने को है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह हैं। ऐसा अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने से हुआ है। डीएम सुजीत कुमार ने रुद्रपुर के ईओ को संबद्ध करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा है। नगर पालिका परिषद में 500 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें सफाई कर्मचारियों की संख्या 300 से अधिक है। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी का पडरौना स्थानांतरण हो गया। इस पर तमाम सवाल उठे। ट्रांसफर निरस्त कराने के लिए नेताओं के पास जुगाड़ लगाया, लेकिन शासन का तेवर देख रिलीव किए गए। इसके चलते कर्मचारियों को वेतन बिल पर दस्तखत नहीं हो सका है। कर्मचारी नेताओं ने डीएम सुजीत कुमार से मुलाकात की। वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी का रोना रोया। उनके निर्देश के बाद जिले में कार्यरत ईओ संबद्ध करने की सिफारिश की गई, लेकिन सोमवार की शाम तक कोई आदेश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें