कंचनपुर (देवरिया)। विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ो युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित युवक सोमवार को आरोपी को पकड़कर बघौचघाट थाना में गए। रुपये को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। पुलिस को तहरीर दे दी है।बलिया निवासी राकेश, रहमान के अलावा गोरखपुर के पप्पू सहित 50 युवक बघौचघाट-मेहा हरहंगपुर निवासी सबेरे आलम के घर पहुचे। उन्होंने सबरे आलम को पकड़कर बघौचघाट पुलिस के हवाले कर दिया। उसी दरम्यान युवकों और सबरे आलम के परिजनों से नोकझोंक हुई। युवकों का कहना था कि सबरे आलम लखनऊ में एक ट्रेवेल एजेंसी के जरिए विदेश भेजने का काम करता था। हम लोगों से 50-50 हजार रुपये वसूल कर पासपोर्ट जमा करा लिया था। विदेेेेश भेजने के नाम पर एक साल से आनाकानी कर रहा था । आस पास के लोगों ने बताया कि ट्रेवेल एजेंसी बंद हो चुकी है। युवको का कहना था कि पासपोर्ट और रुपया मिलने के बाद ही हम लोग जाएंगे। बघौचघाट पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा था सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचें और एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।