फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए दो दिन का विशेष शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषि ऋण मोचन योजना की पात्रता के अंतर्गत आने वाले जिन किसानों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके लिए 25 जुलाई तक विकास खंडों पर आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया है। इन शिविरों में किसान आधार कार्ड बनवा कर उसे संबंधित बैंक खाते से अनिवार्य रूप से संबद्ध करा लें, क्योंकि इस योजना से लाभान्वित होने के लिए बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। इस संबंध में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि ऋण माफी के तहत उन लाभार्थियों का ऋण पहले माफ किया जाएगा, जिन्होंने बैंकों में आधार नंबर लिंक करा रखा है। आधार अनिवार्यता होने के कारण जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें 24 व 25 जुलाई को ब्लॉकों पर जाकर विशेष शिविर जरिए आधार कार्ड अवश्य ही बनवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें