फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलपुर लेन-2 में जाना खतरे से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका प्रशासन विकास के बड़े-बड़े दावा करता है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। वार्ड-8 के कैलाशपुरी का लेन नंबर-दो इन दिनों तालाब बना हुआ है। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क धंस गई है। इससे कई दिनों से पानी जमा होने से काई लग गई है। इस लेन में रहने वाले फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है।
विज्ञापन

कैलाशपुर के लेन-दो में 20 घर हैं। नव विकसित यह कॉलोनी नगर पालिका क्षेत्र में आता है। यहां के लोग हाउस, वाटर और अन्य टैक्स भी अदा करते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। लेन-दो का एक खाली प्लाट पानी से लबालब भरा है। नालियों की सफाई न होने से उसका गंदा पानी सड़क पर बहता है। पेयजल आपूर्ति वाले पाइप में कई जगह छेद हो चुका है और पानी सड़कों पर बहता रहता है। लोगों के घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
गजेंद्र श्रीवास्तव उर्फ बड़े ने बताया कि बरसात के दिनों में मोहल्ला नर्क बन गया है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एपी खान ने बताया कि चुनाव के दौरान नेता बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जब समस्या के समाधान की बात आती है तो चुप्पी साध लेते हैँ। राजकुमार ने कहा कि घरों से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। संभलकर न चलने पर फिसलना तय है। अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पंकज ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह शहर के विकास का राग अलाप रही हैं, लेकिन विकास की हकीकत कैलाशपुर के लेन-दो में दिख जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें