फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज गांववालों ने लार विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। लोगों ने विभागीय अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया। जेई के आश्वासन के बाद नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों का ट्रांसफार्मर जला है। समय से ट्रांसफार्मरों का नहीं बदला जाना देवरिया वर्कशॉप की कमी बताई जा रही है। चोरडिहा गांव के लोगों का आरोप है कि एक पखवारे से गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। बार-बार शिकायत करने पर भी नहीं बदला जा रहा है। इससे तंग आकर गांव की महिलाएं और युवक शुक्रवार को दोपहर में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। यहां तैनात वर्कर घबरा गए और समझाकर शांत कराया। लोगों का आरोप है कि आने पर जेई विद्युत उपकेंद्र पर नहीं मिलते हैं और न ही रात को यहां कोई कर्मचारी नहीं रहता है। इसके चलते लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिलती है। प्राइवेट वर्कर खराबी ठीक करने के नाम पर रकम मांगते है। बाद में पहुंचे जेई सुधीर यादव को लोगों ने मांगपत्र दिया। प्रदर्शन करने वालों में भीम शर्मा, वीरेंद्र यादव, निर्मला देवी, सत्यप्रकाश, चंद्रवती देवी, समीम अंसारी, मुन्ना अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें