एकौना। सरांव खुर्द गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। उसने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
गांव के शेषनाथ यादव ने बताया कि वह बुधवार की रात ईट भट्ठे से घर को लौट रहे थे। सरांव चौराहे के पहले रात करीब दस बजे पांच लोगों ने उसे मारने की लिए दौड़ा लिया। वह बाइक से भागने के दौरान गिर पड़ा। वह बाइक छोड़ कर भागने लगा। पीछे से हमलावरों ने उस पर दो राउंड गोलियां भी चलाई। हालांकि उसे गोली नहीं लगी। इस मामले में थानाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।