21038 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोगों में जागरूकता आई है। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बुुुधवार को जनपद में 313 केंद्रों पर लक्ष्य 50 हजार के सापेक्ष 21038 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें युवा 6921, बुजुर्ग 1400 तथा 45 वर्ष के ऊपर के 2745 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 9972 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।