फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में चल रही थी बहुभोज की तैयारी, दुल्हन को उठा ले गई पुलिस

Fri, 03 Mar 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुआ प्रेम, कोर्ट मैरेज के बाद एक-दूसरे के साथ रहते थे युवक-युवती
विज्ञापन

सलेमपुर। कोर्ट मैरेज के बाद पति के घर बहुभोज की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने नगर के एक मकान से दुल्हन को उसके पति के साथ कोतवाली उठा लाई।
कोतवाली में युवती का पति कोर्ट मैरेज का प्रमाण पत्र व बहुभोज का निमंत्रण कार्ड दिखाता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और युवती को खींचते हुए अपने वाहन में बैठा लिया। इसको लेकर उसके पति ने कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक युवक का कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये बिहार की एक युवती से प्रेम हो गया। युवती के परिजन मध्य प्रदेश में रहते हैं। जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उसे मध्य प्रदेश लेकर चले गए। 21 जनवरी को युवती अकेले अपने प्रेमी से मिलने सलेमपुर आ गई। उसी दिन दोनों ने देवरिया न्यायालय में कोर्ट मैरेज कर लिया।
दूसरी तरफ युवती के पिता ने उसी दिन मध्य प्रदेश के बिलौवा थाना में युवती की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, कोर्ट मैरेज होने के बाद युवक-युवती पति-पत्नी के तौर पर सलेमपुर में एक किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन

विवाह के बाद युवक के परिजन बहुभोज की तैयारी में जुट गए। 13 मार्च को बहुभोज के लिए रिश्तेदारों व मित्रों को निमंत्रण कार्ड भी बांट दिया गया। परिवार के लोग हंसी-खुशी से बहुभोज की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस को इसकी भनक लगी तो वह युवती के परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई और पुलिस की मदद से युवती को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस न्यायालय का आदेश लेकर आई थी। इसमें युवती को हाजिर होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें