फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओटीएस शिविर में 21 उपभोक्ताओं ने जमा किए बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कपरवार चौराहे पर बिजली निगम की ओर से शुक्रवार को कैंप लगाया गया। इसमें एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 21 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। जबकि कर्मियों ने गांव में प्रचार-प्रसार भी कराया।
विज्ञापन

अभियान के तहत एक्सईएन सचिन सिन्हा, एसडीओ रोहित पांडेय के निर्देश पर जेई मनीष कुमार गुप्त के नेतृत्व में कपरवार चौराहे पर कैंप लगाया गया। निगम कर्मियों ने एकमुश्त समाधान के लिए लोगों को कैंप तक लाकर बकाया बिल जमा कराया। वहीं अधिकारियों ने समस्याओं का निवारण भी किया। कैंप में कपरवार, मठियां, नौकाटोला, पश्चिमपुरा आदि गांवों के 21 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया। जबकि 100 से अधिक लोगों के समस्याओं का निवारण किया गया। मौके पर नोडल प्रभारी मनीष कुमार मौर्य, हरिहर उपाध्याय, बीसी सखी दीपा, तारकेश्वर पांडेय, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें