फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियाज, विनय समेत तीन ने किया नामांकन

विज्ञापन
देवरिया लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद खान ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में नामांकन के चौथे दिन तीन उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया। कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के विनय सिंह अमेठिया ने दो-दो सेट, जबकि समाजवादी समाज पार्टी के ओंकार सिंह ने एक सेट में जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। चार दिनों से चल रही नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल पांच फॉर्म जमा हुए हैं, जबकि फॉर्म लेने वालों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को सबसे पहले प्रसपा के प्रत्याशी विनय सिंह अमेठिया जुलूस लेकर नामांकन स्थल पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे वह नामांकन स्थल पहुंचे। समर्थकों को गेट पर ही रोककर सिर्फ दस प्रस्तावकों के साथ प्रत्याशी को अंदर भेजा गया। विनय सिंह ने बंद चीनी मिलों को चलवाने, गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान को बेहतर बनाने और युवाओं के लिए रोजगार की बेहतर व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव मैदान जनता के बीच जाने की बात कही। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद का जुलूस भी कलेक्ट्रेट पहुंच गया। पुरवा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय से निकला जुलूस ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जुलूस में विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा आदि शामिल रहे। नियाज ने दो सेट में पर्चा जमा किया। उन्होंने विरोधी दलों पर धोखे का आरोप लगाते हुए जिले के औद्योगिक विकास, चीनी मिलों के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही। इसके अलावा समाजवादी समाज पार्टी से ओंकार सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

दो ने लिया पर्चा
सदर सीट के लिए नामांकन करने वालों की संख्या अब तक भले ही पांच हो, लेकिन नामांकन फॉर्म लेने वालों की संख्या 39 हो गई है। गुरुवार को तमकुहीराज निवासी विरजा ने पीस पार्टी और तरकुलवा के परासखाड निवासी व्यास मुनि पांडेय उर्फ महंत बजरंगी दास महाराज ने निर्दल उम्मीदवार के रुप में फॉर्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें