फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाली पॉलिथीन की शव यात्रा

विज्ञापन
बरहज में पॉलिथीन के विरोध में शवयात्रा निकालते एसडीएम और पालिकाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर में पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन ने शवयात्रा निकाल लोगों को जागरुक किया। जिम्मेदारों ने नगर के लोगो से पॉली बैग की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करने की नसीहत दिया।
विज्ञापन

बुधवार को उपजिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन के नेतृत्व में पाली बैग की शवयात्रा निकाली गई। यात्रा में चल रहे लोग प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग से होने वाली बीमारियों आदि के नारे लगा रहे थे। जो पालिका गेट से होकर मुख्य चौक, थाना मार्ग, पैना मार्ग और तहसील मार्ग होती हुई पालिका परिसर में पहुंची। एसडीएम ने कहा कि प्लास्टिक के ग्लास में चाय पीने और थैलों में सामान ले जाने से स्वास्थ्य पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों से कपड़े के थैलों के इस्तेमाल करने की सलाह दिया। इस दौरान विपुल विक्रम राय, जोखन राम, मुन्ना सिंह, आनन्द सिंह, अमरदीप मौर्य, महेश कुमार, अनूप साहा, सेराज अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें