फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन मामले पर हठ छोड़े सरकार

विज्ञापन
पेंशन बाहाली की मांग को लेकर कमर्चारियो ने कलेक्ट्रेट मे धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों-कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले लामबंद विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के जरिए पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद की। कहा कि सरकारों की हठधर्मिता नहीं चलेगी, कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर ही चुप होंगे।
विज्ञापन

अलग-अलग संगठनों से जुड़े कर्मचारी अपने विभागों से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने में मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से कटे धन को शेयर बाजार में नहीं लगाने दिया जाएगा। पुरानी पेंशन की बहाली ही एकमात्र हल होगा। इसके लिए आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। संयोजक अशोक पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से पेंशन देने का निर्णय होने के बाद भी विधेयक का विरोध अनुचित है। अब सरकारों की मनमानी नहीं चलेगी। लेखपाल संघ के प्रांतीय मंत्री बृजेश लाल श्रीवास्तव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष केएन राय ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी-शिक्षक सड़कों पर निकलकर आंदोलन के लिए जाग चुका है। महेंद्र जायसवाल ने कहा कि जब सांसद-विधायक विपक्ष में रहते हैं तो पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन का धोखा देते हैं। अब यह धोखेबाजी नहीं चलेगी। सुरेश यादव ने कहा कि तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार नहीं चेती तो आठ अक्टूबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में मारकंडेय तिवारी, हेमा त्रिपाठी, नागेश मणि, सुशील राय, संजय मिश्र, जयप्रकाश मणि, नलिनी रंजन तिवारी, बैजनाथ पति, सत्यप्रकाश सिंह, जयनारायण यादव, बीडी दुबे, मनोज पांडेय, नित्यानंद यादव, ऋषिकेश आदि शामिल रहे।

ब्लॉक-कॉलेज में भी रहा कार्य बहिष्कार
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ब्लाकों में भी कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। देसही ब्लॉक में राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शांतिस्वरूप तिवारी के नेतृत्व में सज्जन कुमार गौतम, विजयशंकर राय, राजू कुशवाहा, गुड्डू यादव, गिरीश गुप्ता ने प्रदर्शन किया। उधर, भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कार्यालय अधीक्षक शिव प्रसाद के नेतृत्व में बैठक की। बैठक में प्रवीण शाही, धीरज सिंह, प्रिंस कुमार, लाल साहब, चंद्र मोहन सिंह, गिरिजा शंकर, सतेंद्र, श्रीराम सिंह, भगवान, ठाकुर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें