फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने शुक्रवार को कार्यदाई संस्थाओं के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाने और सड़क व डिवाइडर का निर्माण एक साथ कराने का निर्देश दिया। कहा कि परियोजनाओं को समय से पूरा कर लिया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्यों के प्रगति की रिपोर्ट जानी। खरोह से सलेमपुर तक फोरलेन का निर्माण गति धीमी है। जबकि शासन 32 करोड़ रुपये अवमुक्त कर चुका है। फोरलेन का काम लटकने से शहर में जाम की समस्या बनी हुई है।
कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की ओर से रूद्रपुर के सेमरौना में बनने वाला अग्निशमन केन्द्र का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है। डीएम ने गौरी बाजार के एक्सईएन से बात कर राजकीय डिग्री कॉलेज इंद्रपुर और मलहना में निर्माणाधीन स्टेडियम में कनेक्शन जोड़ने, जिला अस्पताल में निर्मित 100 बेड का मैटर्निटी विंग भवन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। साथ ही सलेमपुर-मझौलीराज-भाटपाररानी मार्ग, सलेमपुर-भट्ठा मार्ग सहित अन्य सडकों गढ्ढा मुक्त करने को कहा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन डीके चैधरी, आरके राम, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें