फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त

विज्ञापन
रविवार की रात को आंधी पानी में सुभाष चौक के सामने गिरा होर्डिग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रात को अचानक आई आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ गिरने और तार टूटने से शहर और गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से अंधेरे के बीच शहरवासियों की रात कटी। कर्मचारियों के प्रयास से सोमवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति शाम तक प्रभावित रही। उधर, बारिश से गर्मी का संताप झेल रहे लोगों को राहत भी महसूस हुई है। तूफान आने का कयास कई दिनों से लगाया जा रहा था, लेकिन प्रशासनिक तौर पर इसे लेकर कोई इंतजाम नहीं था। रविवार की आधी रात को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी की वजह से रात करीब 11 बजे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भटवलिया बिजली घर से संचालित होने वाले सभी फीडर ब्रेक डाउन हो गए। वहीं रामलीला मैदान बिजली घर से जुड़े सूजी मिल के पास तार पर पेड़ गिर गया। इसके चलते उमानगर, भुजौली कालोनी, राघवनगर, रामनाथ देवरिया, भटवलिया, न्यू कालोनी, कोतवाली रोड, अबूबकर नगर, साकेत नगर के अलावा जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट की आपूर्ति ठप रही। सोमवार को दोपहर बाद बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर शहर की बिजली आपूर्ति बहाल किया। गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। बिजली ठप रहने से सुबह जलापूर्ति भी बाधित रही। हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोग परेशान रहे। इस बाबत एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि आंधी के कारण शहर की आपूर्ति ठप थी, जिसे सुबह चालू कर दिया गया। गांवों में प्रभावित हुई बिजली को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रभावित रहा जांच
जिला अस्पताल और नाथनगर में जाने वाली बिजली के मेन लाइन प्रभावित थी। इसकी वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्सरे समेत अन्य जांच के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण जांच प्रभावित हुई। कलेक्ट्रेट में भी कर्मचारियों को इससे दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें