फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन पर बैठा ठगी का शिकार कुनबा
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। क्षेत्र के जई छपरा निवासी ठगी का शिकार कुनबा सोमवार को अपने घर पर अनशन पर बैठ गया। एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे रामनरेश साहू ने बताया कि 12 नवंबर को अपने लड़के रवि का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने पडरौना के एटीएम पर पहुंचा। वहां रुपये निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं थे। उसी दौरान एक-एक कर चार युवक केबिन में पहुंचे। एटीएम से बाहर निकलने के कुछ समय बाद मोबाइल पर 25 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। इसकी सूचना संबंधित बैंक देने के बाद पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। इसको लेकर कई बार एसपी समेत सीएम को भी शिकायती पत्र भेजा गया है। लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब-तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें