फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ रही भाजपा

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में एक दिवसीय उपवास पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने सोमवार को नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिवसीय उपवास पर रहे। टाउनहॉल में एकजुट होकर निकले कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और एक दूसरे की एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि प्रदेश की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में दलित एवं कमजोर लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। ऐसे लोगों के साथ प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार एवं हक से वंचित करने का कुचक्र रच रही हैं। शांति और सौहार्द भारत की पहचान है। लेकिन केंद्र सरकार इसे खत्म करने पर तुली हुई है। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाएं इसका उदाहरण है। देश में इन दिनों अराजकता का माहौल है। जाति धर्म पर लोगों को बांटा जा रहा है। इससे लोगों को सचेत होने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामजी गिरी, बिस्मिल्लाह लारी, वरुण राय, रामविलास तिवारी, भागीरथी प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, मुकुंद भाष्कर मणि, डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, जोखू भारती, दीनदयाल प्रसाद, रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें