फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
बांसघांटी में मृतक जवान के शव पहुंचते पर रोती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थानाक्षेत्र के बांसघांटी निवासी सेना के जवान की शुक्रवार को हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार दोपहर शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारते रोने लगे। सेना के जवानों द्वारा सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बांसघाटी निवासी अनित सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह आर्मी के जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हिसार स्थित आर्मी कैंप में थी। शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। उसके बाद जवानों द्वारा उन्हें फौरन आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अनित तीन भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई अजय सिंह बिहार में अध्यापक हैं, दूसरे भाई मोहन सिंह सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं। चार साल पहले इनकी शादी केटवलिया (सिवान) निवासी ममता राय हुई थी। शव पहुंचते आसपास के गांव के लोग उमड़ पड़े। पत्नी के चीत्कार सुन सभी की आंखे नम हो गई। जवान को सलामी देने के बाद उनके बड़े भाई अजय सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशुतोष उपाध्याय, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा, राम आशीष, राकेश सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें