फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रही क्रिसमस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। क्रिसमस की धूम पर ठंड भी बेअसर रहा। सुबह से ही शहर के दोनों चर्चों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। दिन में एक बजे के बाद हल्की धूप खिलने पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई। इसके पहले ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना की। सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट भी दिए। यीशु की सुंदर झांकी और क्रिसमस ट्री पर लगे रंगबिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालर सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर के पास स्थित संत पुष्पा चर्च और जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च में सोमवार की रौनक देखने लायक थी। ईसाई समुदाय के लोगों की भीड़ तो थी ही, साथ में अन्य लोग भी आए थे। संत पुष्पा चर्च के फादर मैथ्यू ने बताया कि प्रभु यीशु त्याग की मिसाल थे। वह सलीब पर भी दूसरों की खुशियों के लिए ही चढ़े थे और प्राण न्यौछावर कर दिए थे। दोनों चर्चों पर मेले जैसा माहौल था। इस दौरान प्रभु यीशु से जुड़े गीतों के बज रहे धुन लोगों को आकर्षित कर रही थी।

गुलाब फूलों की खूब हुई बिक्री
क्रिसमस पर फूलों की खूब डिमांड रही। खासकर गुलाब फूलों की। जलकल रोड स्थित मसीही कलीसिया चर्च के बाहर ही फूलों की दुकान सजी थी। लोग खरीदारी करते दिखे। युवाओं की पसंद गुलाब फूल रही। अधिकांश के हाथ में सुर्ख लाल रंग के गुलाब थे। गुब्बारों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें