फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्राओं ने लोगों का मन मोहा

विज्ञापन
सरदार पटेल इंटर मीडिएट कॉलेज में पटेल जयंती अवसर पर छात्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सिरसिया स्थित सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को पटेल जयंती के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सदस्य देवी प्रसाद सिंह व प्रबंधक पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रा कोमल, दीक्षा और काजल ने सरस्वती गीत की प्रस्तुति की। भावना व सृजल पांडेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किए। इंटर की छात्रा रोजी खातून व संध्या मद्धेशिया ने सरदार पटेल के बारे में बताया। छात्र अमन और तौसीम सिद्दीकी ने राष्ट्रीय गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उदिशा श्रीवास्तव, सोनाली, खुशी सिंह ने भी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रविकांत त्रिपाठी ने किया। इस दौरान राकेश गुप्ता, बलवंत यादव, इंद्र कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें