फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के सवाल पर बगले झांकने लगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के सरौरा गांव में हुई तीन लोगों की हत्या के बाद देर शाम को आईजी, डीआईजी गोरखपुर मौके पर पहुंचे। विवादित जमीन का मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एसडीएम से सवाल किया। सवाल सुनते ही एसडीएम बगले झांकने लगे। घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कोतवाल से पूछा कि पकड़े गए लोग कहां रखे गए हैं। कोतवाल के लॉकअप में कहने पर वे संतुष्ट हुए।
विज्ञापन

आईजी मोहित अग्रवाल और डीआईजी नीलाब्जा चौधरी देर शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम सदर राकेश सिंह और सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मौके पर थे। विवादित स्थल का मुआयना करने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने एसडीएम से पूछा कि जमीन का सीमांकन कराया गया है? एसडीएम के हां में जवाब देने पर पूछा कि तो फिर जमीन के चारो तरफ ईंट क्यों नहीं गाड़ा गया। इस पर एसडीएम इधर-उधर झांकने लगे। आईजी की समझ में आ गया कि इन लोगों की लापरवाही से ही इतनी बड़ी घटना हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव से पूछा कि गांव की आबादी कितनी है? घर कितने है? कोतवाल के जवाब से वे संतुष्ट रहे। फिर पूछा कि पकड़े गए लोगों को लॉकअप में रखा है या बाहर, कोतवाल ने लॉकअप में बताया। इसके बाद अधिकारी जिला मुख्यालय चले आए। यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली और कार्रवाई का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें