देवरिया। राजकीय पॉलीटेक्निक शाहजहांपुर में रैगिंग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर अनशन कर रहे छात्र की हालत बिगड़ गई। तीन दिनों से अन्न-जल त्याग चुके छात्र की गुरुवार को हालत खराब हो गई। इस दौरान कोई अफसर उसकी समस्या पूछने नहीं आए। बेटे की हालत नाजुक होने की खबर पाकर परिवार वाले कलेक्ट्रेट पहुंचे। घरवालों ने समझा कर उसे साथ ले गए। छात्र ने कहा कि भले अफसरों ने उसकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन वह हार मानने वाला नहीं है। सीएम के दरबार में न्याय की गुहार लगाएगा।
पथरदेवा के गौरीकुंड गांव के अभिषेेक सिंह वर्ष-2016-17 में राजकीय पॉलीटेक्निक शाहजहांपुर का छात्र था। उसका आरोप है कि उसका आरोप है कि हॉस्टल में उसके साथ सीनियरों ने रैगिंग की। विरोध करने पर पीटा भी गया। जब वह अपनी शिकायत लेकर शाहजहांपुर के डीएम और एसपी के पास पहुंचा तो सुनवाई नहीं की गई। उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठा था, लेकिन यहां के अधिकारियों ने भी उपेक्षा की। अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराएगा। न्याय मिलने तक अनशन जारी रखेगा।