देवरिया। शहीद दिवस 10 सितंबर को रामकोला में मनेगा। इसके लिए सपाइयों ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प दोहराया है।
समाजवादी युवजन सभा की बैठक शुक्रवार को हुई। जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्त ने कहा कि जिले के युवा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। भाजपा सरकारों के कुशासन से जनता परेशान है। विरोध की आवाज को दबाने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान अजय यादव, बेलाल खान, अर्जुन यादव, राम अशीष निषाद, नौशाद अहमद आदि रहे। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेेश सचिव मुराद अली बेग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। रामकोला की रैली ऐतिहासिक होगी।लोहिया वाहिनी बैठक में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ के चलते लाखों लोगों का जीवन मुश्किल है। मदद के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। इस दौरान मनोज लारी, जावेद अंसारी, इमरान खान, जफर खान, सोनू पांडेय, मनीष यादव आदि रहे।
भीखमपुर रोड कार्यालय में व्यास यादव ने कहा कि मजदूर और आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। इस दौरान पवन कुशवाहा, गब्बूलाल विश्वकर्मा, उमाशंकर यादव, रामखेदू यादव, खालिद अंसारी आदि रहे।