फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में तकनीकी इस्तेमाल जरूरी: कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खेती में तकनीकी इस्तेमाल बेहद जरूरी है। बिना इसके खेती में विकास संभव नहीं है। इसमें कृषि विज्ञान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। यह बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में किसान मेले के उद्घाटन के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के खाते में पिछले वर्ष के गेहूं बीज की सब्सिडी उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत पर जिले के कृषि अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि तत्काल उन्हें सब्सिडी नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने मात्र पांच किसानों को हेल्थ कार्ड दिए जाने तथा समारोह में किसानों से पूछने पर जब पता चला कि मात्र तीन लोगों को ही यह कार्ड दिया गया है तो नाराजगी जताते हुए जिला कृषि अधिकारी को आदेश दिया कि किसानों को घर जाकर कार्ड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती करने, जैविक खाद का प्रयोग करने, पशुपालन, फलदार वृक्षों को लगाने, दलहन और तिलहन की खेती करने की सलाह दी। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना कराने के लिए संकल्पित है। केंद्र की प्रभारी डॉ. अनुराधा रंजन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. एके मिश्र, कृष्ण मोहन पाठक, उमेश शाही, राजकुमार शाही, दिलीप सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें