फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तमाम मुद्दों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षा आयोग के गठन समेत अन्य मांगों को लेकर पांच अगस्त को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी-2016 से लागू करने समेत अन्य मांगें नहीं माने जाने से प्राथमिक शिक्षकों में नाराजगी है। जिला मंत्री विजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की सुरक्षा की गारंटी है। सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबी सेवा के बाद भविष्य का संबल है। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष अनिल भारती ने कहा कि पूरे देश में प्राथमिक शिक्षा में अनेक गंभीर समस्याएं विद्यमान हैं। समाधान के लिए कई बार आंदोलन किया गया। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सदर ब्लॉक गोविंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका है। इस दौरान राघवेंद्र वीर शाही, शिवाकांत मिश्र, अवनीश दीक्षित, अशोक सिंह, श्याम नारायण, श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें