मईल। लार रोड रेलवे स्टेशन का टिकट मशीन एक सप्ताह से खराब है। इसकी वजह से यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ रहा है। इससे प्रत्येक रोज हजारों रुपये की रेलवे का नुकसान हो रहा है। इससे परेशान यात्रियों ने खराब पड़े मशीन को ठीक कराने की मांग की है। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर लार रोड रेलवे स्टेशन है। एक दिन में टिकट से करीब एक लाख रुपये की रेलवे को आमदनी होती है। लेकिन एक सप्ताह से टिकट मशीन (थींक लाइन) खराब है। इसके चलते इस स्टेशन से जुड़े यात्रियों को पीसीटी टिकट लेना पड़ रहा है। इससे जहां सीनियर सिटीजन का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं रिजर्वेशन भी ठप पड़ा है। इसके चलते एक लाख की जगह 32 से 35 हजार रुपये का ही रेल टिकट की बिक्री हो पा रही है। रिजर्वेशन के लिए लोगों को सलेमपुर या बेल्थरा रोड जाना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक बीके मिश्र ने बताया कि मशीन खराब होने से रेलवे का नुकसान हो ही रहा है। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।