फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भाजपा नेताओं की बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर गुरुवार को हुुई। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष पर होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि 20 से 25 जुलाई तक पौधरोपण का कार्यक्रम होगा। इसके लिए बूथ प्रमुख अभी से स्थान का चयन कर लें। एक बूथ प्रमुख के यहां दस पौधा लगाया जाएगा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। विधानसभा प्रभारी कुंजबिहारी सिंह ने कहा कि पार्टी दीनदयाल जी के शताब्दी समारोह को पौधरोपण कर यादगार बनाना चाहती है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। इसके लिए बूथ अध्यक्षों को अलग-अलग कार्य सौंपा गया है। वहीं भूपेंद्र सिंह ने वृक्षों की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल महामंत्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव, अशोक पांडेय, मनोज विश्वकर्मा, बृजेश दुबे, त्रिपुणायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के मनिहारी सेक्टर प्रमुख विनय तिवारी के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें