देवरिया। खंड प्रेरक और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू के दौरान हंगामा हो गया। आवेदकों ने नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि चहेतों के लिए अफसरों ने खेल किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की चेतावनी दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास खंड मुख्यालयों में सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए खंड प्रेरक और कंप्यूटर ऑपरेट की तैनाती होनी है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दोपहर में इंटरव्यू चल रहा था। इसके लिए 200 से अधिक आवेदन पत्र जमा हुए थे। अफसर 32 आवेदकों को बुलाकर इंटरव्यू लेने लगे। जानकारी मिलते ही अन्य आवेदक भड़क उठे। उनका कहना था कि जिले के अधिकारी प्रदेश सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे डीएम कार्यालय के सामने आएं। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित की जाए। वर्ना अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान हरिओम गौतम, हंसराज प्रसाद, संतोष गौतम, दिवाकर मिश्र, नीतेश चंद्र, धीरेंद्र, आदित्य सिंह, सलामत परवेज, रोशन लाल, सुनील, देवानंद आदि रहे।