फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय क्रिकेट टीम के हारने के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। सूचना के बाद पोस्टमार्टम चौराहे पर पहुंची पुलिस के साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की तहरीर दी है। पुलिस दो गुटों के बीच का आपसी विवाद बता रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार के बाद सदर कोतवाली के बांस देवरिया निवासी परवेज ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। इससे मोहल्ले का माहौल गर्म हो गया। दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। किसी ने विवाद की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने परवेज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने सभी आरोपों से इनकार किया। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले रविपाल ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन पुलिस मामला दो गुटोें के आपसी विवाद का लगा। सीओ सिटी अजय सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्ष के लोगों को सभासद का चुनाव लड़ना है। इसको लेकर काफी दिनों से तनाव चल रहा था, हालांकि आरोप की जांच हो रही है। कोतवाल ने कहा कि हिरासत में लिए गए युवक को शांतिभंग में चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें