फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो हजार जनसेवा केंद्रों पर 20 हजार आवेदन लंबित

विज्ञापन
सहज जनसेवा केंद्र का सर्वर डाउन।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दो हजार जनसेवा केंद्रों पर 20 हजार आवेदन लंबित
विज्ञापन

दस दिन से ई-डिस्ट्रिकट पोर्टल बंद होने से आवेदक काट रहे तहसीलों का चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल करीब दस दिनों से ठप है। इसके कारण जिले के करीब दो हजार जनसेवा केंद्रों पर बीस हजार आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। इसमें जिला मुख्यालय से लगायत पांचों तहसीलों के जनसेवा केंद्र शामिल हैं। साइट न खुलने के कारण आवेदक तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं। इसके भरोसे परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद का ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल फेल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह गड़बड़ी कब ठीक होगी इसका अंदाजा लोगों को नहीं लग पा रहा है। आवेदक प्रमाणपत्र पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैंञ उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विभाग का कहना है कि सर्वर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से साइट बंद है। ऐसे में आय, जाति, चरित्र, निवास प्रमाणपत्र बनवाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। इससे सरकारी योजनाओं का फायदा पाने से पात्र वंचित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

मैनुअल की व्यवस्था समाप्त होने से परेशान हैं आवेदक
देवरिया। तहसील से रिपोर्ट लगने के बाद विभिन्न प्रमाणपत्र जारी होते हैं। इस समय नियम यह है कि आवेदक जनसेवा केंद्र के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके कारण उनका मैनुअल आवेदन नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते लंबित आवेदनों की तिथि भी निकल रही है। बीस दिन के अंदर अगर प्रमाणपत्र जारी नहीं होता है तो तहसील से रिपोर्ट दोबारा लगवानी पड़ेगी।
आवेदकों ने बयां की परेशानी
शिक्षण संस्था में प्रवेश पाने के लिए आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया हूं, लेकिन सर्वर न चलने के कारण अभी तक जारी नहीं हो पाया है। डर लग रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि तिथि बीत जाए।
-संपूर्णानंद विश्वकर्मा
वृद्धा पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसके लिए हमने एक सप्ताह पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक आवेदन ही तहसील में ही नहीं पहुंच पाया है।
-महेंद्र यादव
जनसेवा केंद्र संचालक बोले
करीब दस दिन से सर्वर काम नहीं कर रहा है। लोगों के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। अब लोग आ रहे हैं तो उनको लौटा दिया जा रहा है। इससे हम लोगों की आय भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

-अजय दुबे
सर्वर न चलने के कारण ग्राहकों को वापस कर दिया जा रहा है। जिनका आवेदन किया गया है उनकी भी रिपोर्ट नहीं लग पाई है। इससे दुकानदारी प्रभावित हुई है।
-अमरेंद्र सिंह
कोट
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस वजह से साइट बंद चल रही है। इसकी जानकारी भी मुख्यालय को दी जा चुकी है। अगले सप्ताह पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है।
-शशिधर पांडेय, जिला समन्वयक, एनआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें