फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार की आबादी की बत्ती 20 घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
70 हजार की आबादी की बत्ती 20 घंटे रही गुल
विज्ञापन

इनकमिंग फीडर में घुसा चूहा, बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे बहाल हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। इनकमिंग फीडर में बुधवार को अचानक चूहा घुसने से फीडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े तीस गांवों से अधिक की आपूर्ति 20 घंटे तक ठप रही। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लार विद्युत उपकेंद्र से रामनगर, बरडीहा परशुराम, बरडीहा दलपत, रावतपार अमेठिया, रावतपार रघेन, गाहोडिला, बाबू बभनौली, भुडुसरी सहित तीस से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। बुधवार को उपकेंद्र में लगा नार्थ इनकमिंग फीडर चल रहा था। इसी बीच अचानक चूहा घुस गया। अर्थ आने से फीडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इससे 70 हजार की आबादी की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों द्वारा खराबी को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह सोकर उठे लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। आपूर्ति के अभाव में घरों में लगे उपकरण भी बंद पड़े रहे। बृहस्पतिवार को चार बजे के बाद खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। जेई राजकुमार ने बताया कि फीडर में चूहा घुसने से आपूर्ति ठप हुई थी। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें