फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 एकड़ गेहूं की फसल जली

Sat, 08 Apr 2017 10:29 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 20 एकड़ से अधिक फसल जलकर राख हो गई है। सूचना के बाद पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी और गांववालों ने सहयोग कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


वहीं, गौरीबाजार इलाके में फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया है। देवरिया सदर के जेल के पास शनिवार की दोपहर बाद कंबाइन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसके पीछे-पीछे रीपर मशीन चल रही थी। रीपर मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी और आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक 10 एकड़ से अधिक फसल जल चुकी थी। गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार कतौरा गांव के पिपरबारी टोले पर शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे खेत में खड़ी 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


इसमें लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड के वाहन के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। आसपास के गांव के लोगों ने दो घंटे के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति के डंठल जलाते समय आग लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

राजस्व विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आग तब लगी जब गांव का एक व्यक्ति अपने खेत की कटाई के बाद डंठल जला रहा था। तेज पछुआ हवाओं ने आग में घी का काम किया। थोड़ी ही देरी में आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी।

गांववालों ने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सका। आग लगने से गोपाल, परशुराम, श्रीनिवास, रामनयन, रामबहादुर, उपेंद्र, बियोगी, विजय कुमार, दुर्गविजय कुमार, अशोक कुमार, राधेश्याम, चंद्रिका, रामलाल, रामदास, प्रभा देवी, सुमन देवी आदि किसानों की फसल जल गई है। तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार रामसहाय दुबे, कानूनगो दुर्गेश कुमार गोंड आदि मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें