फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया-कसया मार्ग पर मोहपत्रही गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के मोहपत्रही में चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर निवासी विवेक पटेल (22) पुत्र लाल बहादुर व अनूप यादव ( 21) पुत्र जीउधन यादव रविवार की देर शाम बाइक में तेल भराने के लिए सोनहुला रामनगर स्थित पेट्रोल पंप गए थे। दोनों वहां से तेल भरा कर वापस अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग के मोहपत्रही गांव के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक पटेल अभी दो दिन पहले ही बाहर से घर आया था। उसकी बहन की 22 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों में वह जुटा था। मौत की सूचना मिलते दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें