फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी, बारिश-ओला से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दुकानों के टिनशेड उड़े

Sun, 03 Mar 2024 03:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तरकुलवा क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़क पर लगभग 6 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई।
विज्ञापन
सोमवार को बारिश के साथ हुई बर्फबारी में तरकुलवा कस्बा की मुख्य सड़क पर बिछी बर्फ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तरकुलवा क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़क पर लगभग 6 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई। आंधी से दुकानों के छज्जे उड़ गए। दर्जनों पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों आवागमन ठप हो गया।

सड़क किनारे बनी नाली चोक हो गई। पानी पटरियों पर ओवरफ्लो होकर सड़कों के ऊपर से बहने लगा। इस दौरान पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदारों के दुकान में रखे सामान बर्बाद हो गए। इस नजारे को देखकर हर कोई हतप्रभ था। हर किसी के मुंह से बस एक आवाज निकल रही थी, पहले ऐसा कभी नही देखा था।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। अचानक दोपहर 3:30 बजे के करीब मौसम का मिजाज बदला और बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते ही देखते चक्रवाती तूफान के साथ तेज करीब 40 मिनट तक तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद आसमान से बर्फबारी भी शुरू हो गई। बर्फबारी इतनी तेज थी कि पल भर में सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

आंधी-पानी के बीच ओले गिरने से हर कोई अवाक रह गया। जो जहां था, वहीं जान बचाकर छिप गया। लगभग आधे घंटे तक हुई लगातार बर्फबारी से सड़क पर लगभग छह इंच बर्फ की मोटी परत जमा हो गई। तरकुलवा कस्बे के मुख्य सड़क के किनारे की नाली चोक हो गई। इससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क के ऊपर से बहने लगा। हवा के झोकों से दुकान के छज्जे उड़ गए। कस्बा अन्तर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर दर्जनों पेड़ उखड़ कर गिर गए। इससे आवागमन घंटों ठप हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे बारिश बंद होने के बाद घंटों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आंधी पानी से गिरे कई पेड़
तेज आंधी के चलते दुबेटोला गांव के पास चारपहिया वाहन पर एक पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी खाली थी। वहीं पेड़ गिरने से एक मोटरसाइकिल का चेचिस बीच से टूट गया।

इस दौरान कस्बा की दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान बर्बाद हो गए। बारिश खुलने के बाद लोग घरों के छतों पर चढ़कर सड़क पर बिछी बर्फ की तस्वीर मोबाइल में कैद करने लगे। पुलिस प्रशासन सड़क पर गिरे पेड़ों की डालियों और तनों को कटवाकर सड़क को खाली कराया तब जाकर घंटों बाद फिर आवागमन शुरू हो सका।

आंधी-पानी में ओम मैरिज हाल का छज्जा ध्वस्त
चक्रवाती तूफान के बीच तरकुलवा कस्बा के दुबेटोला गांव के समीप स्थित ओम मैरिज हाल का छज्जा उड़कर जमीन पर गिर गया। यह संयोग ही था कि उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नही था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


इस मैरिज हाल के मालिक सतीश जायसवाल ने बताया कि इतनी उम्र में ऐसी आंधी और बर्फबारी पहले कभी नही देखा था। मैरिज हाल का छज्जा पूरी तरह आंधी में उड़कर जमींदोज हो गया है, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। उधर ओले गिरने और आंधी-पानी से सबसे अधिक क्षति मक्के और सब्जी की फसलों को हुआ है। बसंतपुर धूसी, सबवट और कोन्हवलिया गांवों के किसानों की मक्के एवं सब्जी की खेती पूरी तरह तहस-नहस हो गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें