फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क एक, नाम बदलकर भुगतान करवाया दो बार- अब होगी जांच

Tue, 16 Apr 2024 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा विकास खंड के ग्राम नरायनपुर की सीमा पर स्थित एक वित्तीय वर्ष में एक ही सड़क का दो-दो बार भुगतान कराने का मामला प्रकाश में आया है। एक गांव के प्रधान ने मिट्टी का कार्य करा दो लाख का भुगतान कराया तो दूसरे ने उसी का नाम बदलकर दो लाख रुपये का भुगतान करा लिया।

विज्ञापन


विकास खंड के नरायनपुर पुर गांव की सीमा के भीतर मेन सड़क से सेमरी रजवाहा तक सड़क पर नरायनपुर के ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा योजना के अन्तर्गत मिट्टी का कार्य कराया गया है। इसके निर्माण के लिए उनके द्वारा दो लाख रुपये का भुगतान कराया गया है।

उधर, इसी सड़क पर नाम बदलकर हंसराज गोंड के खेत से सेमरी रजवाहा तक मिट्टी का कार्य दिखाकर नरहरपट्टी के ग्राम प्रधान द्वारा 1 जून 2023 को पुनः 1,95,040 का भुगतान करा लिया गया है।
विज्ञापन


हद तो यह है कि ग्राम प्रधान द्वारा बिना किसी एनओसी के दूसरे गांव में स्थित सड़क पर भुगतान करा लिया गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी अविलंब जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें